दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रामबाई के पति और हत्या के मामले में फरार गोविंद सिंह पर पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने इनाम की राशि 50 हजार रुपये कर दी है। यह पुरस्कार गोविंद सिंह को गिरफ्तार करने या गिरफ्तारी के लिए सही सूचना देने वाले को दिया जाएगा। पुरस्कार की राशि देने पर अंतिम फैसला पुलिस महानिदेशक का रहेगा। इससे पहले गोविंद सिंह पर सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा पार्टी से विधायक रामबाई परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार की गिरफ्तारी के लिए दमोह पुलिस कई जिलों में खाक छान रही है। एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 8 टीमें जिले से बाहर जबलपुर, छतरपुर, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, भोपाल आदि जिलों में तलाश के लिए रवाना हुई है। अभी तक आरोपी की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *