ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के ठाठीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपुरा इलाके में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 4.3 किलोग्राम गांजा और 5700 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल मुखबिर से सूचना मिली कि कुम्हरपुरा इलाके में एक युवक गांजा बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके से उत्तरप्रदेश के जालौन के निवासी सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 4Þ 3 किलोग्राम गांजा और 5700 रुपये नगद जप्त हुए हैं। आरोपी वर्तमान में कुम्हारपुरा में निवास कर रहा था और सेंवढा से गांजा लाकर यहाँ बेचता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
