सागर। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि नशा मुक्ति आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाया जायेगा। भारती आज यहाँ जैसीनगर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शराब की बिक्री से प्रदेश सरकार को सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है, जिसके माध्यम से ही प्रदेश सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का सुचारू संचालन किया जाता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से योजनाओं के लिए मिलने वाली राशि में प्रदेश सरकार को अंशदान भी जमा करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को शराब से होने वाले राजस्व का विकल्प की तलाश करना होगा। उन्होंने पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता पृथक बुंदेलखंड राज्य का निर्माण नहीं चाहती है। इस मांग को लेकर जो लोग आंदोलन चला रहे है। वह पहले जनमत तैयार करें। उसके बाद ही इस मुद्दे पर कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा है। सभा को सुरखी विधायक एवं राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोंिवद ंिसह राजपूत ने भी संबोधित किया।
