ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में कर्मचारी काम पर ध्यान नहीं देते काफी काम पेडिंग पडा हुआ है। कर्मचारी काम के समय अश्लील साइट देखनेमें समय लगाते हैं। आठ दिन में कर्मचारियों ने 20 घंटे तक अश्लील साइटें देखी हैं। खुलासे के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। विश्वविद्यालय को यह जानकारी एनकेएन (नेशनल नॉलेज नेटवर्क) की तरफ से दी गई है। उसके बाद आठ कर्मचारियों की आईडी बंद कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जीवाजी यूनिवर्सिटी की ग्वालियर में अपनी पहचान है यहां के अकादमी विभाग में अहार्ता, पीएचडी और अन्य कार्य किए जाते हैं। इसमें आठ कंप्यूटर लगे हैं। एक से आठ मार्च के बीच यहां के कर्मचारियों ने अलग रेकॉर्ड बनाया है। इन कर्मचारियों ने अपना समय काम में नहीं अश्लील साइट देखने में व्यतीत किया है। एनकेएन से नोटिस आने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप है। साथ ही लोग शर्मसार है। वहीं, जेयू के अधिकारी भी अब हरकत में आ गए हैं।

लगातार अश्लील साइट देखे जाने की वजह से एनकेएन ने इन आठ कर्मचारियों की आईडी बंद कर रही है। रेकॉर्ड के अनुसार यहां तैनात लोगों ने 1256 मिनट तक अश्लील साइटें देखी हैं। प्रबंधन ने उस डिपार्टमेंट में नेट भी बंद कर दिया है। साथ ही पूरे मसले पर नेटवर्क प्रभारी से भी जानकारी ली है। कर्मचारियों को बताया गया है कि अश्लील साइट सर्च किए जाने की वजह से डिपार्टमेंट में नेट बंद किया गया है।

शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर जेयू ने अपने कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही उनसे एक निर्धारित वक्त के अंदर जवाब मांगा गया है। आईपी एड्रेस से भी यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि किन-किन कंप्यूटरों से यह देखा गया है। जेयू में इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले लाइब्रेरी में कर्मचारियों ने इस तरह की हरकत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *