भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा दर से कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए। बीते चैबीस घंटों में 23 हजार 249 लोगों के सैंपल लिए गए, इनमें से 2323 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह इस साल सबसे ज्यादा है। इसी कारण अब एक्टिव केस की संख्या 15 हजार के पार 15 हजार 150 हो गई है। मौत का आंकड़ा भी 4 हजार के करीब पहुंच गया है। बीते चैबीस घंटों में 9 कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद प्रदेश में अब तक 3967 हो गई है।

इंदौर और भोपाल में कोरोना का कहर लगातार बेकाबू होता जा रहा हैं। बीते चैबीस घंटों की बात करें तो इंदौर में कोरोना के नए केस 600 के पार पहुंच गए हैं, जबकि भोपाल में यह आंकड़ा 500 के करीब आ गया है। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 609 और भोपाल में 469 नए केस मिले। जबलपुर में 159 नए केस आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। ग्वालियर में 95 और रतलाम में नए केस 94 आए। इसके अलावा 15 जिलों में 20 अधिक नए केस आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *