ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में होली के जोश में दोस्त की गर्लफ्रेंड के गाल पर रंग लगाना एक युवक को महंगा पड़ गया। वहां खड़े लड़कों ने युवक पर जमकर चप्पल-जूते बरसाए। लड़कियों ने भी हाथ साफ किए। घटना का वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक लड़के को कुछ लड़कियां और लड़के पीट रहे हैं। पिटने वाले लड़के के कुछ साथी उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 25 सेकंड का यह वीडियो है। इसमें मारपीट करने वालों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के साथ-साथ एक मैसेज भी चल रहा है, जिसमें इस वीडियो को समाधिया कॉलोनी का बताया जा रहा है। इसमें पिटने वाले युवक ने एक दोस्त की गर्लफ्रेंड के गाल पर रंग लगा दिया था। रंग लगाने से लड़की का दोस्त नाराज हुआ और विवाद हो गया।
