इंदौर। इंदौर शहर में बढ़ते कोरोना को देखते हुए रेस कोर्स रोड पर फॉरेन की तर्ज पर गाड़ी के अंदर बैठे-बैठे ही कोरोना की जांच की जा रही है ताकि किसी तरह की भीड़ एकत्रित ना हो जिसमे पेशेंट की भी सेफ्टी रहती है। यह कॉन्सपेट फॉरेन व इंडिया की कुछ मेट्रो सिटी में भी चल रहा है जिसके बाद इसे इंदौर में भी चालू किया गया है। इंदौर शहर में बढ़ते कोरोना को देखते हुए पिछले सात महीनों से एक डायगोनिस्टिक द्वारा फॉरेन की तर्ज पर कोरोना वायरस की जांच की जा रही है।  

इसमें कोरोना की जांच करवाने वालों को अपनी कार सहित जांच करवाने आना पड़ता है और सिर्फ कार का ग्लास नीचे करने के बाद गाड़ी में बैठे बैठे ही पेशेंट का सैंपल लिया जा रहा है और जांच की जा रही है ताकि किसी तरह की भीड़ एकत्रित ना हो। यह कॉन्सेप्ट सबसे पहले फॉरेन और कुछ मेट्रो सिटी में शुरू किया गया था जिसको देखते हुए पिछले सात महीनों से इंदौर में इस तरह से कोरोना की जांच की जा रही है। इस कोरोना की जांच में अधिकतर बाहर जाने वाले लोग ही है जिनकी जांच की जा रही है। वही पिछले दो सप्ताह से कोरोना के मरीजो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसमें कोरोना की जांच में समय लग रहा है फिर भी लोग कार से आना ज्यादा पसंद कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *