मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की विकट परिस्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा उतीर्ण करने की घोषणा की। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को यहां यह घोषणा की और कहा कि कोविड-19 के कारण चल रही स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य भर में पहली से कक्षा आठवीं कक्षा तक के सभी राज्य बोर्ड के छात्रों को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षा में भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा के संबंध में निर्णय लेना अभी बाकी है लेकिन इस संबंध में भी बहुत जल्द निर्णय लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *