रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक कोरोना मरीज की आज मौत के बाद परिजनों ने अनेक आरोप लगाए। जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र निवासी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को 01 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद तबियत बिगड़ने पर उनकी कोरोना जांच करायी गयी और रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। इसके बाद से उन्हें कोविड केयर सेंटर रायसेन लाया गया था, जहां इलाज के दौरान आज मरीज ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनकी मृत्यु वैक्सीन लगने के बाद तबियत बिगड़ने से हुई है। 

उधर कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी कोरोना गाइडलाइन के विपरीत मृत व्यक्ति का शव परिजनों को सौंपा जाना भी लापरवाही माना जा रही है। मामले के तूल पकडने पर प्रशासन ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर इस बात का खंडन किया है की बुजुर्ग की मौत टीकाकरण से हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर चलाई जा रही खबर एवं परिजनों द्वारा वैक्सीन लगने के बाद बताई जा रही मौत की खबर को भ्रामक बताया है। प्रशासन के मुताविक मृतक को कोविड पॉजिटिव होने पर शनिवार को कोविड सेंटर रायसेन लाया गया था। उनकी हालत बेहद नाजुक थी और इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *