भोपाल। कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ चुके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आम लोगों को इसके बारे में जागरुक बनाने के प्रयासों के बीच दिन में साढ़े बारह बजे यहां मिंटो हॉल परिसर में 24 घंटे के लिए ‘स्वास्थ्य आग्रह’ पर बैठेंगे।

शिवराज सिंह चौहान  कल देर शाम कोरोना के बारे में लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से स्वयं सड़क पर उतरे थे और तब उन्होंने स्वास्थ्य आग्रह पर बैठने की घोषणा की थी। मिंटो हाल परिसर में शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा आदि के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां कर ली गयी हैं। श्री चौहान अपने कार्यालयीन कार्य और बैठक इत्यादि भी यहीं से पूर्ण करेंगे।

राज्य में कोरोना के मामले प्रतिदिन तीन हजार से अधिक आ रहे हैं और सक्रिय मामले बढ़कर 23 हजार के आसपास पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ जाएगी।

इन स्थितियों के बीच मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। लोग मॉस्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अन्य प्रोटोकाल अपनाकर कोरोना को पराजित कर सकते हैं। इसके लिए ही लोगों को जागरुक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *