मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोगों की मदद करने के अभियान में जुट गयी हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने लोगों को सीधे मदद करने का भी जम्मिा उठा लिया है। वहीं, भूमि पेडनेकर ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए लोगों की मदद करने का अभियान शुरू किया, जिसके तहत भूमि ने एक फॉर्म का प्रारूप पोस्ट किया है, जिसमें मरीज का नाम, उम्र, लिंग, हॉस्पिटल, ब्लड ग्रुप की जानकारी मांगी गयी है।
भूमि ने लिखा, जो लोग मदद के लिए आ रहे हैं, वो इस फॉर्मेट में भेजें। भूमि के अलावा मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह, अनुभव सिन्हा, वीर दास जैसे सेलेब्रिटीज अपने ट्विटर एकाउंट्स से लोगों की अपील को रीट्वीट करके एम्प्लीफाई कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी लगातार कोविड इंडिया हैशटैग के साथ जरूरी जानकारियां शेयर और रीट्वीट कर रही हैं। सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं, लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स को कोविड-19 मरीजों की मदद के लिए खोला हुआ है। इंस्टाग्राम पर सोनम ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंस्ट्राग्राम के जरिए उन्होंने कोविड-19 रिसोर्सेज को शेयर किया है। सोनम ने कहा कि अपनी जरूरत को उन्हें टैग कीजिए और वो उसे एम्प्लीफाई करेंगी। ट्विटर के जरिए सोनम इस काम में जुटी हैं।
