नई दिल्ली । कोरोना के बिगड़ते हालातों के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी वैकेशन फोटोज को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्रुति हासन जैसे सेलेब्स ने मुश्किल दौर में छुट्टी मानाने निकले स्टार्स पर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं वैकेशन पर जाने वाले सितारों में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी शामिल हैं। कुछ समय पहले ही ये दोनों मालदीव वैकेशन के लिए निकले थे। उस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वहीं अब ये दोनों अपनी ट्रिप से वापस लौट आए हैं, मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए टाइगर और दिशा के वीडियो को देखकर एक बार फिर से कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

मुंबई लौटे दिशा और टाइगर
दिशा पाटनी ने मालदीव वैकेशन पर जाते ही अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की थी। हालांकि, इसके बाद उनका कोई पोस्ट देखने को नहीं मिला। इस बीच हाल ही में खबरें आईं कि कोरोना केसेस की वजह से मालदीव में भारत से आने वाले टूरिस्ट्स पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं इसके तुरंत बाद ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मुंबई लौट आए हैं। हाल ही में मानव मंगलानी ने इन दोनों का एयरपोर्ट से वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिशा पिंक टैंक टॉप और ब्लू रिप्ड जींस में दिख रही हैं तो वहीं टाइगर ब्लू वेस्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने चेहरे को मास्क से ढ़का हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *