नई दिल्ली। फैमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हाल हि में अपनी आगामी  फिल्‍म सरदार का ग्रैंडसन जो एक नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म के लिए चर्चा मे है, जिसे ओटीटी पर 18 मई को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज होने के बाद इस फिल्म को लेकर दर्शकों की तगड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर इस पूरी फिल्म में अपनी दादी की इच्छा पूरी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिसके वजह से वो लाहौर-अमृतसर एक करते नजर आ रहे हैं।

  इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस की एक नई फिल्म को लेकर जानकारी सामने आ रही है। रकुल जल्द ही एक फिल्म में कॉन्डोम टेस्टर बनती हुई नज़र आने वाली हैं। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला की RSVP मूवीज प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। हालांकि फिल्म के नाम को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन खबर की मानें तो रकुल का किरदार इस फिल्म में काफी अलग और मुश्किल होने वाला है। यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी।

  रकुल जुबानी तौर पर इस फिल्म के लिए राज़ी हो गई हैं ये एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी जो कुछ उसी तरह की होगी जैसी फिल्में आयुष्मान खुराना करते हैं। हालांकि फिल्म के नाम को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। लेकिन खबर के मुताबिक रकुल इसमें कॉन्डोम टेस्टर की भूमिका में नजर आएंगी’। सूत्र ने कहा, ‘भारत में लोग अब भी कॉन्डोम खरीदने में शर्म महसूस करते हैं और न ही इसके बारे में बात करना चाहते हैं। ये फिल्म बोल्ड भी होगी और उसमें कॉमेडी का तड़का भी होगा जैसे आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल’।

  वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुलप्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी। फिल्म अगले यानी 18 मई को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में रकुल के साथ अर्जुन कपूर लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म का एक गाना भी रिलीज़ कर दिया गया है जिसके बोल हैं ‘जी नहीं करदा’। इसके अलावा हाल ही में अर्जुन और रकुल के एक सॉन्ग भी रिलीज़ हुआ है ‘दिल है दीवाना’ जो काफी चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *