हिना खान इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही हैं। हाल में ही हिना खान ने अपने पिता को खो दिया। जिसके बाद वह आनन फानन में कश्मीर से वापस अपने घर गईं। अब हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक और बुरी खबर से अपने फैंस को चेताया। उन्होंने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। हिना खान भी अब कोरोना सें संक्रमित हो गई हैं।

हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, वह बताती हैं कि उनके परिवार के लिए ये एक बुरा वक्त है। वह कोविड 19 पॉजिटिव हैं। वह डॉक्टर की निगरानी में हैं और खुद को उन्होंने सेल्फ क्वंरटाइन किया है। हिना खान ने सभी से रिक्वेस्ट की, जो भी उनके संपर्क में आए हो वह कोरोना टेस्ट करवाएं और सतर्कता बरतें। हिना लिखती हैं, मुझे आप सभी कि प्रार्थनाओं की जरूरत है। सभी सुरक्षित रहे और सावधानी बरतें। हिना खान के इस पोस्ट के बाद उनके दोस्त व फैंस उनकी चिंता करने लगे।
 
हिना खान के दोस्त व अन्य सेलेब्स ने उन्हें हिम्मत दी। आमिर अली, पूजा बनर्जी, टीना दत्ता, मोनालिसा, सुरभि चंदना, रोहन मेहरा समेत अन्य सितारों ने कमेंट किए। हिना खान के ढेरों फैंस ने उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर उन्हें हिम्मत दी। फैंस ने हिना खान का सपोर्ट किया और उन्हें ख्याल रखने के लिए कहा।
हाल में ही हिना खान के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसके बाद हिना तुरंत मुंबई घर आईं। वह कश्मीर में अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थी। घर आकर उन्होंने अपने परिवार को इस दौरान संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *