धार ! धार में बीती रात हुए विवाद के बाद दो पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला प्रशासन की सक्रियता से स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। शनिवार रात करीब 11 बजे हटवाड़ा क्षेत्र में 2 वाहनों के टकराने से विवाद की स्थिति बनी। और यह विवाद इतना बढ़ गया, कि उसने साम्प्रदायिक रूप ले लिया। इस दौरान 2-3 क्षेत्रों में तोडफ़ोड़ और पथराव से स्थिति बनाव पूर्ण हो गई। बताया जाता है, कि उपद्रवियों ने कुम्हार गड्ढा क्षेत्र स्थित एटीएम भी फोड़ दिया गया। हटवाड़ा, मोहन टॉकीज, गुलमोहर कॉलोनी में यह पथराव हुआ। और पुलिस थाने पर भी पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। और घटना की सूचना मिलते ही देर रात कलेक्टर जयश्री कियावत, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम, सीएसपी सहित पुलिस बल के साथ आरोपियों की धरपकड़ करके हिरासत में ले लिया। जिला प्रशासन की सक्रियता से अब स्थिति शांतिपूर्ण है। इस मामले में पुलिस ने दो पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसमें दो पक्षों के खिलाफ दो प्रकरण कायम करके पांच लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। जबकि कुम्हार गड्ढा क्षेत्र स्थित एटीएम फोडऩे के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
