इंदौर। पुलिस ने यहां एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ किया है।पुलिस ने यहां से दो लड़कियों के साथ 8 लड़कों को भी हिरासत में लिया है। दोनों लड़कियां हैदराबाद से आई थीं और जो लड़के पकड़े गए हैं वो स्थानीय बताए जा रहे हैं।
लसूड़िया पुलिस को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल से देहव्यापार की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने होटल में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि होटल संचालक की भी इसमें भूमिका है इसलिए उससे भी पूछताछ हो रही है। पुलिस उनके मोबाइल कॉल डिटेल और पेमेंट के डीटेल खंगाल रही है।
