ग्वालियर। भिण्ड जिले के मेहगांव निवासी एक 20 वर्षीय दुल्हन ने शराबी व दहेज के लालची दूल्हें से शादी करने से भरे मण्डप में मना कर दिया और दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया।
भिण्ड जिले के मेहगांव निवासी मलखान राठौर की बेटी मीनाक्षी 20 वर्ष की शादी भिण्ड जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम परा निवासी मनीष राठौर के साथ तय हुई थी। 3 फरवरी को लगुन, फलदान में 3 लाख 41 हजार रुपए नगदी व सामान दिया था। 4 फरवरी की रात्रि को जब बारात दरवाजे पर आई तो दूल्हा तो शराब पिए हुए था तथा दूल्हें के पिता पूरन राठौर ने दरवाजे पर 2 लाख रुपए की मांग कर दी। दहेज की मांग को लेकर वर-वधू के पक्ष के लोगों में विवाद होने लगा। दहेज की मांग पर झगडा होने पर दुल्हन ने दूल्हें से शादी करने से इंकार कर दिया।
कक्षा 10 तक पढी दुल्हन मीनाक्षी ने आज यहां बताया कि दरवाजे पर बारात आई तब दूल्हा मनीष शराब पिए हुआ था साथ ही मनीष के पिता द्वारा मेरे परिवार से दहेज की मांग की जा रही थी। इससे नाराज दूल्हन मण्डप छोडकर बारातियों के पास आ गई और शराबी दूल्हें व दहेज के लालची वर पक्ष के लोगों से शादी करने से इंकार कर दिया। और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन का कहना था कि अभी उसकी शादी नहीं हुई थी अगर शादी बाद उसके परिवार से दहेज की मांग की जाती तो उसका पूरा जीवन ही नरक बन जाता।
दुल्हन के पिता मलखान का कहना था। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 5 लाख रुपए में तय की थी इसके बाद भी वर पक्ष के लोग और दहेज की मांग कर रहे थे इसलिए उनकी पुत्री मीनाक्षी ने शादी करने से मना कर दिया। बारात जब दरवाजे पर आई तो अधिकांश बाराती शराब पिए हुए थे यहां तक कि दूल्हा भी शराब के नशे में था। दूल्हा जब दरवाजे पर आया तो उनकी बेटी मीनाक्षी के नाना नाथूराम राठौर ने दरवाजा रुकाई सगुन के तौर पर 1100 रुपए दिए तभी दूल्हें के पिता पूरन राठौर भडक गए और दो लाख रुपए की मांग करने लगे।
मेहगांव के एसडीओपी विमल जैन ने बताया कि दुल्हन मीनाक्षी की मां की रिपोर्ट पर दूल्हा मनीष, उसके पिता पूरन राठौर व भाई के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपियों की गिरतारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *