ग्वालियर। भिण्ड कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा है कि आने वाला समाज ज्ञान के ऊपर निर्भर रहेगा। इसलिए सभी बोर्ड परीक्षाओं में वास्तविक परीक्षा अंक वाले विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर अपने समाज का नाम रोशन करें। इस दिशा में प्रायवेट हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के संचालक नकल रोकने में प्रशासन का सहयेाग करें। वे कल कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर स्कूल संचालकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एसएन तिवारी, डीपीसी डीपी शर्मा, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी प्रायवेट विद्यालयों के संचालक, विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की विगत वर्ष की परीक्षाओं में बडे पैमाने पर नकल प्रकरण बनाए गए थे। जिनमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रायवेट विद्यालयों के अधिकांश सेन्टरों पर इन परीक्षाओं में नकल की गई थी। इसलिए सभी प्रायवेट विद्यालयों के संचालक नकल रोकने की दिशा में अपनी जिम्मेदारियों को ठीक तरह से समझते हुए अभी से अपने छात्रों को नकल नहीं करने की समझाईस दें। उन्होंने कहा कि सही तरीके से स्कूल का संचालन कराने में प्रशासन सपोट के लिए हर समय तैयार है। इसलिए इनफास्टेक्चर बढाते हुए स्कूल मेनेजमेंट को सुधारने की अधिक आवश्यकता है।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाईमटेबिल निर्धारित किया जा रहा है। यह परीक्षाऐं साफ-सुथरी हो। इस दिशा में सभी स्कूल संचालक छात्रों को प्रापरली बिना नकल के परीक्षाऐं देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मेहनत और बिना मेहनत की तुलना में परीक्षाओं में छात्र उत्तीर्ण होने से समाज में कुरीतियां व्याप्त होती है। जिससे वास्तविक परीक्षार्थी को इन परीक्षाओं में उर्त्तीण होने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को संस्कारवान बनाने एवं व्यवस्थित तरीके से क्लीन परीक्षा देने की भी पहल सभी प्रायवेट स्कूल संचालक सुनिश्चित करें।
निजी स्कूल टीम बनाते समय विद्यार्थियों से संबंधित रिश्तेदारों की ड्यूटी नही लगावे। साथ ही मोबाईल का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार विभागीय अधिकारियों का प्रथक से पेनल लगाया जावेगा। स्कूल संचालक, शिक्षको द्वारा परीक्षाओं में नकल कराने की सूचनाओं का आदान प्रदान करने पर उनके मोबाईलों की ट्रेसिंग कराई जावेगी। जिसकी सूचना बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त होती है, तब जिला प्रशासन द्वारा संबंधित स्कूल की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। इसलिए बोर्ड परीक्षाओं में जिन विद्यालयों के छात्र शामिल होगे। उन छात्रों से नकल नहीं करने की शपथ लेने की कार्यवाही भी निजी स्कूल सुनिश्चित करें।
बैठक में बिहारी विद्यालय के संचालक राजेश शर्मा सहित सभी प्रायवेट विद्यालयों के संचालकों ने प्रशासन द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही प्रशासन का सहयोग करने के लिए अवगत कराया।
