ग्वालियर। भिण्ड जिले के अमायन थाना क्षेत्र के ग्राम गहेली के पास बाइक से जा रहे दंपति को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया।
एडीशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि अमायन थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा निवासी रामवीर राजपूत कल रात्रि को अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव आ रहे थे कि गहेली गांव के पास दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और पत्नी के सोने के जेवरात व मोबाईल लूट ले गए। सोने के आभूषण की कीमत दो लाख रुपए बताई गई है। अमायन थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *