इंदौर। इंदौर के रसोमा चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल श्रेया कालरा ने माफी मांगी है। वह इंदौर के ट्रैफिक पुलिस के पास अपनी मां के साथ पहुंचीं। यहां पर ट्रैफिक डीएसपी से मिलीं और सॉरी बोलकर 200 रुपए का चालान भरा। श्रेया ने कहा, मेरा मकसद पब्लिक न्यूसेंस पहुंचाने का नहीं था। मैं ट्रैफिक रूल्स और काेविड को लेकर लोगों को अवेयरनेस करना चाहती थी। मैं जेब्रर क्रॉसिंग पर इसलिए डांस किया कि लोग रेड सिग्नल होने पर रुकें। हर साल एक से डेढ़ लाख लोगों की जान जाती है। इस तरह का कोई स्टंट न करे।

बता दें कि बुधवार को रसोमा चौराहे पर श्रेया कालरा का डेयर एक्ट का वीडियो सामने आया था। खुद श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम पर डाला था। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि भावना जो भी हो, लेकिन तरीका गलत है। ट्रैफिक रूल्स के तहत कार्रवाई होगी। इसके बाद ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर धारा 290 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। श्रेया ने इस पर पहले भी सफाई दे चुकी हैं।

मैंने यह पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं किया

श्रेया कालरा शुक्रवार शाम अपनी मां के साथ इंदौर के ट्रैफिक थाने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी उमांकात चौधरी से मिलीं। गलती के लिए माफी मांगी। दो सौ रुपए का चालान भरा और कहा, वे ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अवेयरनेस फैलाने का काम करना चाहती हैं। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य किसी तरह से पब्लिक स्टंट करना नहीं था। मेरा काम केवल लोगों को अवेयरनेस लाना था। मेरा जो मैसेज लोगों तक पहुंचाया गया वह गलत तरीका था। मेरा एक्शन गलत था, यह मैं मानती हूं। कोरोना के चलते मेरा मकसद मास्क के लिए अवेयर करना था। मॉडल अपनी बात तो में यातायात नियमों के लिए आम जनता को जागरूक करने की ही बात करती रही। मेरे इस वीडियो से अधिक किसी को दुख पहुंचा है तो मैं सभी से माफी मांगती हूं। मीडिया ने मेरे वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया।

गलती मान अब यातायात के साथ काम करेंगी
श्रेया ने कहा कि अब वह आगे से अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी पोस्ट डालेंगी, जिससे की आम जनता यातायात के लिए जागरूक हो। यातायात विभाग के साथ मिलकर वह अवेयरनेस प्रोग्राम में भी अपना सहयोग प्रदान करेंगी। श्रेया आम जनता से माफी मांगते हुए कहा कि इस तरह का स्टंट कोई ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *