एक्ट्रेस नुसरत जहां अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। नुसरत ने अगस्त में बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में फिगर में वापिस आ गई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें नुसरत एक दम फिट लग रही है। तस्वीरों में नुसरत पिंक स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लू ट्राउजर में नजर आ रही है। एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस अपने बालों को हाथ में पकड़ कर पोज दे रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस फिट लग रही है। प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस का वेट बढ़ गया था लेकिन डिलीवरी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपना फिगर फिर से हासिल कर लिया है। एक्ट्रेस अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस भी कायल हो गए हैं। बता दें नुसरत ने बॉयफ्रेंड यश दास गुप्ता के बच्चे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस इन दिनों यश और बेटे के साथ लाइफ एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस ने पहले बेटे के पिता का नाम बताने से इंकार कर दिया था इसके बाद बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट के जरिए ये पता चल पाया था कि यश दास गुप्ता ही बेटे के पिता है। एक्ट्रेस अक्सर दोनों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। नुसरत मांग में सिंदूर लगाए भी नजर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *