भोपाल । चार साल से लगातार स्वच्छता में देश भर में सिरमौर इंदौर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में पंजा मारेगा या फिर किसी दूसरे शहर के सर सिरमौर होने का ताज होगा, इसका ऐलान शनिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के परिणामों की घोषणा नई दिल्ली के विज्ञान भवन से होगी। स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में प्रथम पुरकार पाने वाले निगम को 12 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। द्वितीय पुरस्कार पाने वाले नगर निगम को 6 करोड़ और तृतीय स्थान पर आने वाले निगम को तीन करोड़ रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। स्वच्छ शहरों के सर्वे में इंदौर का पांचवीं बार ताज हासिल करने का दावा इस बार भी अन्य शहरों की अपेक्षा मजबूत बना हुआ है। इंदौर में स्वच्छता को लेकर हुए कामों का निरीक्षण करने इसी के चलते देश भर निकायों की टीमें पिछले महीनों में पहुंचती रही हैं।

केंद्र सरकार द्वारा कराए गए अलग-अलग सर्वे के बाद कल घोषित किए जाने वाले परिणामों में इंदौर के अलावा प्रदेश के कुछ अन्य शहरों ने भी पहले से अपना परफार्मेंस मजबूत किया है। नगर निगम भोपाल को भी स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की तीन श्रेणियों में स्टार रेटिंग गार्बेज फ्री सिटी, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नामित किया गया है। यहां से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संबंधितों को आमंत्रित भी किया गया है। भोपाल पिछले सर्वेक्षण में सेल्फ सस्टेनेबल कैपिटल होने का गौरव प्राप्त कर चुका है और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में भोपाल सातवें स्थान पर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *