भोपाल। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इन दिनों बुलडोजर की बहुत चर्चा है। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में तो बुलडोजर की चर्चा इस कदर हुई की लोग उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगें। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी बुलडोजर का असर देखने को मिल रहा है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए लगातार अपराधियों के घर को बुलडोजर से ध्वस्त करवा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए उनके घर पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करना शुरू किया। अब मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह भी अपराधियों पर कार्यवाही करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है। बता दें की श्योपुर में तीन आरोपियों ने जंगल में लकड़ी बीनने गई नाबालिक लडकी को अकेला देख दुष्कर्म किया। 15 वर्षीय नाबालिक तीनों आरोपियों को पहचानती थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों शहबाज खान, मोशिन खान और रियाज खान पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आदेश के बाद तीनों आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चला कर उनके घर को ध्वस्त कर दिया है।
वहीं इसके पहले रायसेन में बच्चों को लेकर हुई मामूली विवाद में दो समुदाय के बीच हिंसक टकराव हो गया। एक पक्ष ने गोली चला दी जिससे राजू आदिवासी की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंची। अब तक 14 अपराधी हिरासत में लिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कार्यवाही के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बुलडोजर लगाकर चार मकान ध्वस्त कर दिए हैं।
