ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल ने सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए स्टेशन बजरिया पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वयं अपने हाथों से कचरा उठाकर डस्टबीन में डाला और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य कई क्षेत्रों में भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अधीक्षण यंत्री  जेपी पारा सहित अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
शहर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने एवं निरंतर सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने के उददेश्य से नगर निगम आयुक्त  किशोर कन्याल द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वयं सफाई व्यवस्था देखी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को निगमायुक्त  कन्याल ट्रिपल आईटीएम पर बनाए गए कचरा ट्रांसफर स्टेशन पंहुचे और व्यवस्थाओं को देखा जहां गंदगी एवं अन्य अव्यवस्थाएं पायीं गई जिसको लेकर तत्काल स्वचछता निरीक्षक  संतोष को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।  इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
 भ्रमण के दौरान निगमायुक्त  कन्याल बहोडापुर क्षेत्र से निकल रहे थे तभी एक युवक द्वारा खुले में दीवार के सहारे बाथरुम कर रहा था जिसको देखकर तत्काल निगमायुक्त  कन्याल ने गाडी रुकवाई और नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित युवक को स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी जिस पर युवक ने स्वयं शर्मिंदा होते हुए अपने कान पकडकर मॉफी मांगी और पुनः ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया।
 इसके साथ ही स्टेशन क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान होटल व नास्ते की दुकानों के बाहर गंदगी को देखकर नाराज हुए और स्वयं अपने हाथ से कचरा उठाकर डस्टबीन में डाला तथा संबधित दुकानदारों से नाराजगी व्यक्त करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश दिए और दुकानदारों को अपने आस पास सफाई रखने की चेतावनी दी।