अशोकनगर। भारत माता के सच्चे सपूत की दिवंगत आत्मा को समर्पित भाव से श्रद्धा के पुष्प अर्पित करना सच्ची श्रद्धाजंलि है। दिवंगत आत्मा द्वारा अंतिम क्षणों में भारत माता की जय का उदघोष करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी गई। इस आषय के विचार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अषोकनगर जिले की तहसील पिपरई के ग्राम अमरोद में पूर्व विधायक देशराज सिंह यादव के असामयिक निधन हो जाने पर श्रद्धाजंलि देते हुए व्यक्त किये। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को ग्राम अमरोद पहुंचकर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता राव देशराज सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पिैत की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व.यादव अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए क्षेत्र के विकास के लिए स्वाभिमान के साथ जिए। बड़ी से बड़ी ताकतें उन्हें झुका नही सकी। पूरे पराक्रम एंव परिश्रम के साथ अषोकनगर की जनता की सेवा की। ऐसा दबंग नेता पूरे मध्यप्रदेश में नही मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे जिले के प्राण थे। उनके जाने से जिले में जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई तो नही हो सकती, पर उनके अधूरे कामों को मैं स्वंय पूरा करने का प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. यादव की धर्मपत्नि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बाई साहब यादव एवं तीन पुत्रों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। साथ ही ईश्वर से कामना की कि परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर अशोकनगर विधायक गोपीलाल जाटव, कलेक्टर बाबूसिंह जामोद, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर, जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।