ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के चंदनपुरा में बालक आर्यन शर्मा हत्याकाण्ड का पुलिस ने खुलासा कर छह आरोपियों को पकड लिया है।
भिण्ड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चैहान ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बालक की हत्या के मुख्य आरोपी पवन शर्मा निवासी अटेर रोड तथा उसके सहयोगी शैलेष बौहरे, दीपू बौहरे, मधुर कटारे, विश्राम शर्मा और धीरज कांकर को गिरफ्तार किया है। उन्होने बताया कि 8 नवम्बर को दोपहर आर्यन शर्मा निवासी चंदनपुरा से घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था। इस बात की खबर लगते ही आर्यन के परिजन, नाते रिश्तेदार व मोहल्ले वाले तलाश करने के लिए सक्रिय हो गए। इधर आर्यन के घर के नजदीक रहने वाला स्कूल संचालक पवन शर्मा पर काफी कर्ज था। वो आर्यन का अपहरण कर उसके परिवार से फिरौती वसूलने की योजना से आर्यन को अपने स्कूल में चोकलेट देकर बंधक बना लिया था। इधर जब स्कूल संचालक देखता है कि आज गुरुनानक जयंती है। स्कूल बंद है। कल स्कूल खुलेगा तो पकड़ जाऊंगा। इसी के चलते बच्चे के मुंह में कपड़ा भर देता है। गाल रेतकर हत्याकर देता है। इस हत्याकांड के बाद लाश ठिकाने लगाने में परेशानी होती है। वो इस पूरे मामले में अपने रिश्तेदार व रिश्तेदार के दोस्तों का सहयोग लेता है।
जब इस बात की जानकारी लगते ही वे आरोपी की मदद करते है। कल तडके आरोपी व उसके मददगार बच्चे के शव को स्कूल की छत से खाली प्लॉट में फेंकते हैं। इसके बाद शव को पुलिस व मोहल्ले वालों की सक्रियता से उठा नहीं पाते। सुबह शव मिलने के बाद जब पुलिस स्कूल का गेट खुलवाती है। स्कूल की छत पर पुलिस को ब्लड के कुछ दाग दिखते है। इसके बाद पुलिस स्कूल संचालक को उठा लेती है। इसके बाद पुलिस जब पूरे मामले में सख्ती से पूछताछ करती है तो आरोपी अपराध किया जाना स्वीकार कर लेता है। आरोपी के बताए जाने के बाद उसके सहयोगियों को भी पुलिस हिरासत में लेती है।
