भिण्ड। भिण्ड जिले के गोहद विकास खण्ड में गोहद-मौ रोड पर आज एक यात्री बस के पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक मासूम बच्चे को गंभीर अवस्था में ऑक्सीजन का खाली सिलेण्डर लगा दिए जाने से उसकी उपचार में लापरवाही के कारण मौत हो गई। इस सडक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस में करीवन 20 यात्री घायल हो गए जिनमें से गंभीर घायल 6 लोगों को ग्वालियर रैफर किया गया है। अन्य घायलों को गोहद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया हैं।
एक निजी यात्री बस सुवह 11 बजे ग्राम खितौली से यात्रियों को लेकर गोहद आ रही थी। गोहद-मौ रोड पर यात्री बस ने एक डंपर को ओवर टेक किया उसी समय बस का चालक अपना नियंत्रण हो बैठा और बस पलट गई। बस में सवार विनोद गुर्जर 22 वर्ष व महिला बसीरन 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य यात्री घायल हो गए। काफी गंभीर रुप से घायल सायल 4 वर्ष को गोहद के अस्पताल में दाखिल कराया गया। बच्चे को ऑक्सीजन लगानी थी उसे ऑक्सीजन का वह सिलेण्डर लगा दिया जिस सिलेण्डर में ऑक्सीजन नहीं थी सिलेण्डर खाली था। इस कारण बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत पर अस्पताल में मौजूद भीड ने अस्पताल के ब्लॉक मेडीकल ऑफीसर डॉं. आलोक शर्मा को पकड लिया और उनकी मारपीट कर दी। बाद मे उत्तेजित भीड ने अस्पताल में तोडफोड कर दी। फर्नीचर के अलावा अन्य सामान की भी तोडफोड कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल पूर्वक उत्तेजित भीड को तितर-बितर किया।
गेहद के डीएसपी प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। 20 यात्री घायल हुए है जिसमें से 6 को ग्वालियर रैफर किया गया है। अन्य घायलों का गोहद अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *