टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या शो नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है, जिसे देखकर फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। वीडियो में मौनी रॉय पिंक रंग के सूट में नजर आ रही हैं और जल्दी-जल्दी सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं। इसी दौरान वह अपने कंधे पर रखा दुपट्टा कमर के पास खींचती हैं और पीछे से भी उसे संभालती दिखाई देती हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मौनी रॉय शायद अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही थीं। इसी वजह से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें फैलने लगी हैं। हालांकि, अभी तक इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही मौनी रॉय ने इस मामले पर कोई बयान दिया है।

यह पहली बार नहीं है, जब मौनी रॉय की प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसी चर्चा हुई हो। इससे पहले भी कई बार उनके बारे में इस तरह की अफवाहें सामने आ चुकी हैं, लेकिन हर बार ये सिर्फ कयास ही साबित हुए।

बता दें मौनी रॉय ने साल 2022 में बिजनेसमैन सूरज नंबियार से शादी की थी। उनकी शादी बंगाली और कन्नड़ दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।