RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मालकिन अनन्या बिरला खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। अनन्या बिरला ने ब्लैक कलर का पैंट सूट पहना है, जिसमें वह बहुत ही ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने इसके साथ न्यूड मेकअप किया है, जो उनके लुक को नेचुरल और एलिगेंट बनाता है। खुले बालों में उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। यह लुक किसी भी फॉर्मल इवेंट या पार्टी के लिए परफेक्ट है।

सिंपल और कम्फर्टेबल समर लुक
इस लुक में अनन्या ने बेज कलर की कोरियन स्टाइल पैंट पहनी है और उसके साथ व्हाइट फुल स्लीव टॉप कैरी किया है। यह आउटफिट बहुत ही सिंपल, सोबर और आरामदायक है। गर्मियों के मौसम में यह स्टाइल आपको कूल और स्टाइलिश दोनों रखेगा।

ऑफिस पार्टी के लिए स्टाइलिश लुक
ऑफिस पार्टी के लिए अनन्या का यह लुक एकदम परफेक्ट है। उन्होंने ब्लैक टैंक टॉप के साथ पोल्का डॉट वाला ब्लेज़र पहना है, जिसमें रेड कलर का बो लगा हुआ है। इसके साथ उन्होंने लूज फिट डेनिम जींस पहनी है, जो पूरे लुक को बहुत ही कैज़ुअल और एफर्टलेस बनाती है।

दी फंक्शन के लिए ट्रेडिशनल लुक
शादी या किसी फंक्शन के लिए अनन्या का यह ट्रेडिशनल आउटफिट बेहद खूबसूरत है। उन्होंने ब्राउन कलर का हैवी हैंड एम्ब्रॉयडरी वाला स्ट्रेट फिट लहंगा पहना है। इसके साथ क्रोसेट टॉप और मैचिंग जैकेट स्टाइल की है, जो उनके लुक को और भी खास बनाता है।

फंकी और ट्रेंडी ड्रेस लुक
इस तस्वीर में अनन्या ने शिमरी ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट स्टाइल ड्रेस पहनी है। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग बूट्स कैरी किए हैं और ग्लॉसी मेकअप से अपने लुक को पूरा किया है। यह लुक काफी फंकी और ट्रेंडी है, जिसे आप पार्टी या आउटिंग के लिए ट्राई कर सकती हैं।

ग्लैमरस शॉर्ट ड्रेस लुक
इस लुक में अनन्या कार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की डीप नेक शॉर्ट ड्रेस पहनी है। न्यूड मेकअप और कम एक्सेसरीज़ के बावजूद उनका लुक बहुत ही ग्लैमरस और आकर्षक लग रहा है। यह लुक नाइट पार्टी के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
