प्रियंका चोपड़ा आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस गजब का है, कई लोग उनके दीवाने हैं। वे एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनती हैं। हाल ही में प्रियंका ने दो तस्वीरें साझा कीं हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल प्रियंका ने दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रियंका स्विमसूट में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा धूप में लेटी हैं और उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं है। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका उसी पोज में हंसती हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, ‘उम्मीद बनाम हकीकत। ‘ प्रियंका एक फोटो में जहां सेंशुअल एक्सप्रेशन्स दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो मुस्कुरा रही हैं।

प्रियंका के हर एक पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। प्रियंका के ये फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए हैं। अधिकतर फैंस प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके कपड़ों पर भी कमेंट कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *