इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार महिला अपने पति और उसकी प्रेमिका से पीड़ित थी इसीलिए उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया हालांकि पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार सिल्वर स्प्रिंग में रहने 40 वर्षीय कविता पति पंकज पाटिल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। कविता का शव सोमवार दोपहर में घर के फंदे पर लटका हुआ मिला। कविता ने सुसाइड के पहले उल्टे हाथ पर पकंज और उसकी महिला मित्र नम्रता का नाम लिखा है और अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें ही ठहराया है। कविता ने मराठी भाषा और कुछ हिंदी मे लिखा है उसके पति और नम्रता के बीच गहरे संबंध है। इसी कारण उसका पति उसे आये दिन मारता रहता था। पति और उसकी प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है। पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में कविता के परिजनों ने भी पति पर आरोप लगाए है। हालांकि तेजाजी नगर पुलिस ने इस मामले में पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।