ग्वालियर- ग्वालियर शहर में होने वाली विभिन्न दुर्घटनाओं में निगम के कर्मचारी बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों के जान माल की सुरक्षा करते हैं तथा बड़ी से बड़ी घटना को रोकने में मददगार होते हैं एवं बहुत ही बहादुरी से कार्य करते हैं। उक्त उद्गार प्रदेश के बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व सभापति राकेश माहौर, पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर, मुकुल गुप्ता, उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव, नोडल अधिकारी फायर श्रीकांत कांटे, फायर ऑफिसर विवेक दीक्षित एवं मंच संचालन उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। इसके साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह का आज समापन महाराज बाड़े पर किया गया। समापन के दौरान निगम के अग्नि सेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार के साहसिक प्रदर्शन प्रस्तुत किये गये जैसे कि वह किसी दुर्घटना या अग्निकाण्ड के समय साहसिक प्रदर्शन कर लोगों के जानमाल की सुरक्षा करते हैं। इस दौरान फायरकर्मियों द्वारा फायर एन्ट्री शूट को पहनकर जलती आग में प्रवेश कर आग में फंसे नागरिकों को बचाने का साहसिक प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में फायरब्रिगेड के जवानों द्वारा बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को सलामी दी गई। तत्पश्चात फायर ब्रिगेडकर्मियों द्वारा हॉज पाईप ड्रिल का प्रदर्शन किया गया, जिसमें आग बुझाने के उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात रेस्क्यू ड्रिल का प्रदर्शन तथा आपदात्मक स्थितियों में मकान इत्यादि गिरने पर फायर ब्रिगेडकर्मियों द्वारा दी जाने वाली तात्कालिक सहायता का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात पेट्रोल की आग बुझाने के लिए किए जाने वाले रेस्क्यू का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात फायर बिग्रेड के कर्मचारियों द्वारा टॉक्सिक गैस रेस्क्यू किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में फायर इंट्री सूट के प्रदर्शन के लिए कर्मचारी द्वारा अग्नि में से निकलकर दिखाया गया। इसके पश्चात झोपडी में लगी आग को बुझाने का रेस्क्यू दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान फायर विभाग के कर्मचारियों द्वारा पानी की बौछार द्वारा आसमान में तिरंगा झंडा बनाने का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में विभिन्न ब्रांच पाईपों का प्रदर्शन कर्मचारियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा साहसिक कार्य करने वाले फायर कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर पुरूस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में फायर ऑफीसर विवेक दीक्षित ने फायर विभाग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान फायर ऑफीसर विवेक दीक्षित, सहायक फायर ऑफीसर कोमल सिंह बरेलिया आदि के निर्देशन में कर्मचारियों द्वारा आपदात्मक स्थितियों में गैस रिसाव की परिस्थितियों में किस प्रकार सहायता दी जाती है, का भी जीवन्त प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन की इस परिस्थितियों में नागरिकों के समक्ष बिजली, पेट्रोल से झोपडियों में लगी आग से बचाने के लिये फायरब्रिगेडकर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया। इसके साथ ही निगम का कार्य करते हुए 14 अगस्त 2021 को महाराज बाडे पर निगम के तीन कर्मचारी स्व. कुलदीप दंडोतिया, स्व. प्रदीप राजौरिया एवं स्व. विनोद शर्मा शहीद हो गए थे, उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
गत एक वर्ष जनवरी 2021 से दिसम्बर 2021 तक के फायर कॉलो का विवरण
निगम के फायर अमले द्वारा छोटी आग के 328 कॉल, मध्यम आग के 305 कॉल, सीरियस आग के 151 कॉल, रेस्क्यू कॉल 249 एवं कुल 1033 कॉल आये। इसके साथ ही वर्ष 2021 में 90083340/रूपये की अग्नि काण्ड में हुई हानि एवं 214345300/रूपये की अग्नि काण्ड से बचाई गई सम्पत्ति। साथ ही 17 मनुष्यों को बचाया गया एवं 185 जानवरों को बचाया गया अग्नि से। इसके साथ ही वर्ष 2022-2022 में फायर ब्रिगेड के आधुनिकीकरण हेतु प्रस्तावित योजनायें चलाई जा रही हैंे जिनमें नवीन फायर स्टेशन पुरानी छावनी एवं नवीन फायर स्टेशन गोल पहाडिया पर विस्तार किये जाने की कार्यवाही गतिशील है तथा 04 मिनी वाटर टेंडर 709 वाहन पर एवं 03 फॉम टेंडर, 01 वाटर वाउजर, 04 मोटर साईकल प्रस्तावित हैं।
This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Cookie settingsACCEPTRead More
Privacy & Cookies Policy
Privacy Overview
This website uses cookies to improve your experience while you navigate through the website. Out of these cookies, the cookies that are categorized as necessary are stored on your browser as they are essential for the working of basic functionalities of the website. We also use third-party cookies that help us analyze and understand how you use this website. These cookies will be stored in your browser only with your consent. You also have the option to opt-out of these cookies. But opting out of some of these cookies may have an effect on your browsing experience.
Necessary cookies are absolutely essential for the website to function properly. This category only includes cookies that ensures basic functionalities and security features of the website. These cookies do not store any personal information.
Any cookies that may not be particularly necessary for the website to function and is used specifically to collect user personal data via analytics, ads, other embedded contents are termed as non-necessary cookies. It is mandatory to procure user consent prior to running these cookies on your website.