ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में फूलबाग चैराहे पर स्थित गांधी उद्यान में उस समय बडा हंगामा खडा हो गया जब दो महिलाओं में एकदम गाली गलौज और मारपीट शुरु हो गई। गांधी उद्यान में मौजूद लोगों ने बडी मुश्किल से लडाई शांत कराई।

मामला ऐसा था नीली जींस में बैठी लडकी एक युवक के साथ बैठी थी। सलवार सूट पहने आई लडकी शादीशुदा थी। नीली जींस पहने बैठी लडकी के पास बैठा युवक और कोई नहीं बल्कि सलवार सूट पहने आई महिला का पति था। सलवार सूट वाली महिला को देखकर उसका पति मौके से भाग गया लेकिन जींस वाली लडकी को सलवार सूट वाली महिला ने पकड लिया और बोली क्यों मेरा घर बर्वाद कर रही है तू कभी खुश नहीं रहंेगी। बातों-बातों में दोनों में गाली गलौज और फिर मारपीट होने लगी। गांधी उद्यान में उपस्थित लोगों ने दोनों को अलग किया।

गांधी उद्यान में हुई लडाई के बाद किसी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *