ई दिल्‍ली । बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक हालिया इवेंट में जब जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड उनके साथ नजर नहीं आए तो तरह-तरह की बातें उड़नी शुरू हो गईं। अब एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर के इस इवेंट में शिखर के ना होने की वजह बताई है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि वो शिखर के बारे में क्या सोचते हैं।

जाह्नवी के साथ क्यों नहीं दिखे शिखर पहरिया?

बोनी कपूर ने बताया कि जब तस्वीरें ली जा रही थीं तो क्यों जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर के साथ नहीं थीं। दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कहा, “बात बस इतनी सी थी कि वो नहीं चाहता था उसकी तस्वीरें ली जाएं। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे वजह क्या थी। शायद वो चाहता था कि मैं लाइमलाइट में आऊं और ऐसा ना हो कि उसके होने से सारा ध्यान उस पर ही चला जाए।” उन्होंने कहा शायद इसलिए ताकि हेडलाइन्स शिखर और बोनी के बारे में ना होकर सिर्फ बोनी के बारे में हों।

वो कभी मेरी बेटी का एक्स नहीं बनेगा: बोनी

बोनी कपूर ने शिखर पहरिया के बारे में अपना अफेक्शन बयां करते हुए कहा, “मुझे वो पसंद है। बल्कि कुछ साल पहले जब जाह्नवी को उससे कोई मतलब नहीं था तब भी मैं उसके साथ काफी फ्रेंडली था।” जब बोनी कपूर से शिखर के उनकी बेटी के साथ पॉजिटिव रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा- मैं तो कनविंस था कि वो (शिखर पहरिया) कभी भी मेरी बेटी का एक्स नहीं बन सकता। वो हमेशा उसके साथ रहने वाला है।”

पापा कपूर ने बांधे शिखर की तारीफों के पुल

मालूम हो कि इंडस्ट्री में यह एक ओपन सीक्रेट है कि शिखर पहरिया का कपूर परिवार के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। यहां तक कि परिवार के मुश्किल वक्त में भी वह हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, “वो ऐसा ही है। एक ऐसा इंसान जो हर हालात में आपके साथ खड़ा रहेगा। फिर चाहे बात जाह्नवी की हो या फिर मेरी या फिर अर्जुन कपूर की। वो सबके साथ काफी फ्रेंडली है।”