प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका में अपने पति के साथ शिफ्ट हो गई हो लेकिन भारत में प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन भारत आती रहती हैं। लेकिन बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो पाई थी। जिसके पास सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की अनबन की खबरें चलने लगी हैं।

क्या प्रियंका और परिणीति के बीच चल रही अनबन?

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को अटेंड नहीं कर पाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि प्रियंका चोपड़ा से परिणीति चोपड़ा नाराज है। जिस कारण परिणीति चोपड़ा अभी तक प्रियंका चोपड़ा से नहीं मिली है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बहन मनारा चोपड़ा के बर्थडे इवेंट में पहुंची। हालांकि इस दौरान भी परिणीति चोपड़ा को नहीं देखा गया। प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा एक ही शहर में थे लेकिन एक बार भी परिणीति और प्रियंका ने मुलाकात नहीं की। लेकिन अभी तक प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की तरफ से इस बात को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है।

सगाई में शामिल हुई थी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। इस दौरान परिणीति चोपड़ा की शादी में कई बड़े सितारे और राजनेता पहुंचे थे लेकिन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हुई थी। कुछ महीने पहले प्रियंका चोपड़ा परिणीति चोपड़ा की सगाई में जरूर हिस्सा बनी थी। शादी में शामिल न होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी थी।