इंदौर। आखिर क्या होगा…..इंदौर में कोरोना पॉजिटिव का शनिवार 26 सितंबर को सर्वोच्च आंकड़ा सामने आया है जिसमे पौने पांच सौ से ज्यादा (478) नए केस मिले है। इसे मिलाकर इंदौर में कुल पॉजिटिव 22 हजार 607 हो गए। ऐसे ही मौते भी बढ़ गई है। आज सात और मौत के बाद कुल मृतक 545 हो चुके हैं।

आज सिर्फ 2176 सेम्पल की जांच हुई जिसमें सर्वाधिक 478 पॉजिटिव व 21 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 1676 निगेटिव मिले।

सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 2 लाख 90 हजार 596 की जांच की जा चुकी है। आज 2731 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। इसी तरह रेपिड एंटीजन सेम्पल की संख्या 58439 है।

इधर 141 व 166 मरीज और डिस्चार्ज होकर घर गए। कुल डिस्चार्ज 17 हजार 932 हो चुके हैं। शहर में एक्टिव मरीज का आंकड़ा 4130 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *