सागर । पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के भ्रष्टाचार अधिनियम के लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में दिये गए निर्देश पर सागर लोकायुक्त इकाई द्वारा विगत तीन दिनों में में 03  पृथक -पृथक प्रकरणों में  03 आरोपियों  के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय विशेष  न्यायालय में प्रस्तुत किया है। एसपी लोकायुक्त योगेश्वर शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

रिश्वत के आरोपी आरोपी सुदर्शन पटेल ,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (APO ), जनपद पंचायत पटेरा जिला दमोह को शिकायतकर्ता श्री आनंद सिंह से  पंचायत में कराए गए कार्य की पोर्टल पर फोटो सत्यापित करने के एवज में 20000 रूपये  रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था |प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर विधिवत शासन से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त की जाकर दिनांक 02 सितंबर 2025  को माननीय विशेष  न्यायालय ( भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) दमोह में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है ।

सागर कोर्ट ने प्रस्तुत किया अभियोग पत्र

इसी तरह आरोपी पियूष साहू उप निरीक्षक ,तत्कालीन चौकी प्रभारी ,नई बस्ती थाना बीना जिला सागर को शिकायतकर्ता ईशान साहू से  एक्सीडेंट में जप्त बस को न्यायालय के आदेश से सुपुर्दनामा पर देने करने के एवज में 30000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था | प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर विधिवत शासन से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त की जाकर दिनांक 03.09.2025  को माननीय विशेष  न्यायालय ( भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) सागर में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है ।

टीकमगढ़ की अदालत में दाखिल किया अभियोग पत्र

आरोपी सुभाष सोनी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना निवाड़ी  को शिकायतकर्ता श्री सोहनलाल शर्मा से इसकी साली को आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त करने के एवज में 40000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था | प्रकरण की विवेचना पूर्ण कर विधिवत शासन से अभियोजन स्वीकृति प्राप्त की जाकर दिनांक 04.09.2025  को माननीय विशेष  न्यायालय ( भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) टीकमगढ़ में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है ।