नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। देश में कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली भी इससे अछूता नहीं है। दिन प्रति दिन संक्रमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली के हालात भी चिंताजनक हैं। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील की जा रही है लेकिन फिर भी तमाम लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली सरकार भी सख्त कदम उठा सकती है।कोरोना के कहर को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन, वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। दिल्ली में फिलहाल किसी भी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है।    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार नाइट कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस पर विस्तार से बातचीत चल रही है, साथ ही कर्फ्यू के समय पर भी विचार किया जा रहा है, कर्फ्यू का वक्त रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक का हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *