नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती के दम पर एक अलग पहचान बना चुकीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें व बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में जहां प्रियंका धूप में लेटी हैं और उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं है वहीं दूसरी में उसी पोज में हंसती हुए नजर आ रही हैं।  

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘उम्मीद बनाम हकीकत।’ जन्मदिन शुरू होने से कुछ ही पल पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी इन शानदार तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लिया। प्रियंका की तस्वीरों को कुछ ही समय में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही साथ फैंस भी इस पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा की तारीफ कर रहे हैं। देसी गर्ल का ये विदेशी अंदाज हमेशा की तरह फैंस को खूब भा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *