ग्वालियर। ग्वालियर जिले के मुरार क्षेत्र की एसडीएम आज सिंघम अवतार में दिखी। बढते कोरोना केसों से चिंतित एसडीएम पुष्पा पुशाम सडक़ पर उतरी और भीड़ भरे बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे महिला पुरूषों पर चालानी कार्रवाई की।
एसडीएम पुष्पा पुशाम की इस कार्रवाई से हडक़ंप मच गया और लोग मास्क नहीं पहने होने के बहाने बनाने लगे। लेकिन एसडीएम पुशाम ने मास्क नहीं पहने लोगों से जुर्माना वसूला। उनका कहना था कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकना है तो मास्क अनिवार्य रूप से पहनना ही होगा।
