मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया है।

मूंबई पुलिस आयुक्त ने बताया कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है।

शिल्पा के पति राज को सोमवार को ही क्राइम ब्रांच की तरफ से तलब किया गया था और उनसे लंबी पूछताछ की। वैसे यह पहली बार नहीं है जब ‘हंगामा 2’ एक्ट्रेस के पति विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी कई बार राज कुंद्रा विवादों में घिर चुके हैं। राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *