आजकल ज्यादातर लोग वजन बढ़ने और मोटापे से परेशान हैं। दरअसल गलत खान-पान और अस्वस्थ जीवनशैली इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। ऐसे में वजन घटाना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रिद्धि अग्रवाल ने अपनी वेट लॉस जर्नी से साबित किया कि सही आदतों को अपनाकर बिना कड़े उपाय किए भी बड़े बदलाव संभव हैं। रिद्धि ने केवल 5 आसान तरीकों को फॉलो कर 36 किलो वजन घटाया और अपने फॉलोअर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गईं। तो चलिए जानते हैं उन्होंने कैसे 36 किलो वजन घटाया…
1. नियमित वॉकिंग
रिद्धि कहती हैं कि वजन घटाने का सबसे असरदार तरीका वॉकिंग है। उन्होंने रोजाना 30-45 मिनट वॉक करने की आदत डाली। बता दें कि खुले वातावरण में वॉक करने से न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
2. पर्याप्त पानी का सेवन
वेट लॉस में पानी बहुत अहम भूमिका निभाता है। रिद्धि रोजाना लगभग 3 लीटर पानी पीती थीं। इससे भूख नियंत्रित रहती है, क्रेविंग कम होती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
3. प्रोटीन का सही सेवन
वजन कम करते समय कमजोरी महसूस होना आम बात है। रिद्धि ने रोजाना कम से कम 100 ग्राम प्रोटीन लेने का लक्ष्य रखा। प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भूख को नियंत्रित करता है।
4. सकारात्मक सुबह की शुरुआत
रिद्धि सुबह अपनी दिनचर्या की शुरुआत एक्सरसाइज, प्रार्थना और शांति के साथ करती थीं। इससे पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है और मानसिक संतुलन बेहतर रहता है।
5. फाइबर युक्त आहार
रिद्धि ने रोजाना सब्जियों और फाइबर युक्त भोजन को अपनी डाइट में शामिल किया। फाइबर पाचन को आसान बनाता है, पेट भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। रिद्धि अग्रवाल की यह वेट लॉस जर्नी दिखाती है कि सही दिनचर्या और पोषण के साथ बिना किसी डाइट या जिम में घंटों बिताए भी बड़े बदलाव संभव हैं।
