नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के प्रकोप को खत्म करने के लिए देश में वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम में इस समय उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) देश का नंबर एक राज्य है। उत्तर प्रदेश में अब तक 7.04 करोड़ वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। हालांकि वयस्क लोगों के वैक्सीनेशन की बात करें तो इस मामले में महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा लाभार्थी हैं।  

उत्तर प्रदेश में अगर दोनों डोज की बात करें तो सिर्फ 16 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगे हैं। गुजरात में 4.55 करोड़ वैक्सीन के डोज में 1.13 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्य जहां एक करोड़ से ज्यादा लोग पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके हैं,  उसमें पश्चिम बंगाल में 1.11 करोड़, राजस्थान में 1.06 करोड़, कर्नाटक में 1 करोड़ लोग शामिल हैं।  

उत्तर प्रदेश की स्पीड की बात करें तो सिर्फ राज्य में तेज रफ्तार वैक्सीनेशन ही नहीं हो रहा है बल्कि अगस्त महीने में राज्य का वैक्सीनेशन प्रतिशत बहुत बेहतर रहा है। राज्य में अगस्त महीने में औसतन रोज 7.06 लाख वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में औसत पांच लाख से कम रहा।  

उत्तर प्रदेश ने अगस्त महीने में 2.2 करोड़ डोज लगाए गए हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 1.33 करोड़ डोज लगाए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 करोड़) का नंबर है। फिर गुजरात (1.21 करोड़), बिहार (1.08) और कर्नाटक (1.05 करोड़) का नंबर है। दिल्ली में अगस्त महीने में रोजाना 1.08 लाख वैक्सीन डोज ही लगाए गए हैं।

  वहीं हरियाणा में (1.49 लाख) तो ओडिशा में 1.78 लाख डोज लगाए गए। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत इस साल 16 जनवरी से की गई थी। 1 मई के बाद से देश में सभी वयस्क लोगों के वैक्सीनेशन की शुरुआत कर दी गई थी। शुरुआती महीनों में मुख्य रूप से कोविशील्ड और कोवैक्सीन के जरिए वैक्सीनेशन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *