भिलाई । सुपेला घड़ी चौक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सिंह के नेतृत्व मे देश की राजधानी दिल्ली की संसद में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम व छाया वर्मा के साथ भाजपा सांसदों के इशारे पर मार्शलों द्वारा धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार की हुई घटना को लेकर आज महिला कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना  दिया इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदा का पुतला दहन कर इसका विरोध महिला कांग्रेसियों ने किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर निगम की पूर्व एमआईसी मेंबर ने कहा कि जबसे देश में मोदी सरकार बैठी है, तबसे देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है, चाहे मंहगाई का मुद्दा हो, पेट्रोल डीजल में मुल्य वृद्धि हो या युवाओं के बेरोजगारी का मुद्दा हो, सिर्फ ये सरकार जुमले वाजी करने और झूठ बोलने वाली सरकार है। अब तो हद तब पार हो गई जब देश के संसद में महिलाएं सुरक्षित नही है, वहां राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के साथ मार्शल द्वारा धक्का मुक्की किया गया जिसकी महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निदंा करती है। जब देश की संसद में महिलाएं सुरक्षित नही है वहां उनका अपमान हो रहा है तो देश में महिलाओं के साथ क्या हो रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। इसके लिए सीधे तौर पर केन्द्र सरकार ही प्रमुख रूप से दोषी है। आने वाले चुनाव में 2024 में केन्द्र से मोदी सरकार को जनता उखाड़ फेकेंगी। प्रदेश की भूपेश सरकार महिलाओं का पूरा ध्यान रख रही है, भूपेश सरकार ने जो जनता से वादे किये, धान का समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ करने से लेकर युवाओं को नौकरी देने सहित अपने पूरे वादा निभा रही है। केन्द्र सरकार ने महिलाओं की रसाई में डाका डाला। इसके साथ ही किस महिला का वेतन बढ़ाया और उनको नौकरियां दी ये केन्द्र सरकार बताये।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरला पोद्दार, सरिता पाण्डेय, सरिता परगनिहा, निलू लिमेश के अलावा पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव, अंकुश पिल्ले, भास्कर दुबे, निरंजन बिसाई, वाई के सिंह,डी काम राजू, हिरालाल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस और कांग्रेस के सदस्य शामिल हुए।

सांसद बघेल और प्रेमप्रकाश को धमेन्द्र यादव ने दी खुली चुनौती-धर्मेन्द्र यादव

टाउनशिप में गंदे पानी सप्लाई के मामले में जनता को गुमराह करने को लेकर

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव ने संबोधित करते हुए केन्द्र में बैठी मोदी सरकार को जमकर मंहगाई के मुद्दे और महिलाओं के सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के साथ संसद में किये गये दुव्र्यवहार और धक्का मुक्की की भत्र्सना की। साथ ही उन्होंने टाउनशिप एरिया में पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं वर्तमान सांसद विजय बघेल को आज इस मंच से खुली चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग ये कहते फिर रहे हैं कि टाउनशिप में वहां के रहवासियों को गंदा  पानी से निजात नही दिला पा रहे है, वह बतायें कि टाउनशिप किस सरकार केअधीन है। उसका रखरखाव व मेंटनेंस का कार्य किस सरकार का है और आज जहां संयंत्र स्थापित है, वह केन्द्र सरकार का उपक्रम है तो इस मामले में केन्द्र सरकार को पैसा खर्च कर नया फिल्टर प्लांट की स्थापना करनी चाहिए। श्री यादव ने दोनो नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि सुपेला चौक पर आकर भाजपा नेता द्वय ये बताये कि केन्द्र सरकार की क्या उपलब्धियां है, वहीं दूसरी ओर मैं पंडाल लगाकर मैं बताऊगां की पिछले सात साल में देश और जनता को केन्द्र की मोदी सरकार ने किस तरह छला है। पाण्डेय जी चुनाव हारने के बाद आखिर घर में चुपचाप क्यों बैठ गये। पानी वाले बाबा कहलाने वाले प्रेमप्रकाश पाण्डेय बताये कि बीएसपी प्लांट किसके अधीन है। चुनाव हारने के बाद सेक्टर 9 बंगले से निकलना क्यां प्रतिबंधित हो गयाहै। यदि मैं गलत हूं तो मुझे जो सजा देनी है तो दो, हर जांच के लिए मैं तैयार हूं। जनता के लिए जेल जाने के लिए भी तैयार हूं, लेकिन भाजपा के लोग भिलाई की भोली भाली जनता को सोशल मीडिया और अन्य एपों के माध्यमों से गुमराह करने का कार्य बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *