ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की लहार थाना पुलिस ने कल हत्या, लूट, डकैती की बारदातों को अंजाम देने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 5 लूट का करीवन 9 लाख रुपए का माल बरामद किया है। पकडे गए बदमाश उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले के छिवरामऊ के निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूट के माल के साथ दो 315 बोर के कट्टे भी बरामद किए है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड मोतीलाल कुशवाह ने कल देर शाम को बताया कि विगत वर्षों में 2018 से 2020 के बीच भिण्ड जिले के लहार थाना, ऊमरी, रौन, मिहोना, असबार तथा मछण्ड चैकी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत अंधी लूट के प्रकरण पंजीबद्ध थे, पुलिस लूट कर भाग जाने वाले लुटेरों को तलाशने में जुटी हुई थी, तभी मुखबिर की सूचना पर दो अंतर्राज्यीय लुटेरे राहुल राठौर, रिंकू गुप्ता को भिण्ड जिले की लहार थाना पुलिस ने पकड़ा लिया। पकडे गए बदमाशों ने कई लूटों, हत्याओं, एवं डकैती जैसे अपराधों में संलिप्त होना स्वीकार किया है, पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 9 लाख रूपये की ज्वैलरी बरामद की है।
डीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि आरोपी इतने शातिर किस्म के थे कि लहार, ऊमरी, रौन, मिहोना, असबार एवं मछण्ड चैकी जैसे कई एक सरहदी जिलों में लूट, हत्या डकैती जैसी घटनाऐं कर, भाग जाते थे, तथा यह लुटेरे खासकर सूनसान मार्ग को अपना टारगेट बनाते थे, जहाँ बाइक पर कोई महिला अधिक ज्वैलरी पहनकर गुजरती थी तो उसको लूटकर बाइक की चाबी को साथ में लेकर तथा मोबाइल को वहीं तोडकर भाग जाते थे, ताकि फरियादी पक्ष किसी भी कीमत पर किसी की समय रहते मदद न ले सके।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोतीलाल कुशवाह ने पत्रकारों से कहा कि आरोपी राहुल एवं रिंकू इतने बड़े शातिर थे कि इनके डर से गाँव के कही रहवासी पलायन ही कर गये, अपने मकान व जमीन या तो बेचकर भाग गये, या फिर ऐसे ही पलायन कर अपना ठिकासरा अन्य जगह बनाने में अपनी भलाई समझी। क्योंकि आरोपियों के परिवार के विरूद्ध करीब 150 से अधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस इन आरोपियों को पकडने में करीब पाँच से छह माह से अपना टारगेट किये हुये थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल राठौर पर भिण्ड जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट, एनएसए जैसे करीब 32 संगीन अपराध पंजीबद्ध हैं तथा रिंकू पर भी इसी प्रकार से 9 संगीन अपराध दर्ज हैं।
