ग्वालियर। भिण्ड जिले के फूप कस्बे के वार्ड नम्बर 3 निवासी एक 17 वर्षीय युवती को चार साल पहले उसका जीजा अपहरण कर ले गया और उसके साथ देह शोषण किया। जब जीजा का अपनी साली से मन भर गया तो उसने साली को अपने दोस्त के सुपुर्द कर दिया। फूप पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरतार कर लिया है। युवती की गोद में डेढ साल की बच्ची भी है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डीएस वैस ने आज यहां बताया कि फूप निवासी एक 17 वर्षीय युवती को उसकी बडी बहिन का पति सुनील कुशवाह 21 जनवरी 2012 को अपहरण कर ले गया था। फूप पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद वर्ष 2014 में आरोपी सुनील कुशवाह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
आरोपी सुनील कुशवाह अपनी साली का अपहरण कर दिल्ली ले गया और एक कमरे में बंद रखकर उसका देह शोषण करता रहा। जब सुनील का अपनी साली से मन भर गया तो सुनील ने साली को अपने दोस्त विकास धाकड को सौंप दिया। विकास भी उसका देह शोषण कर रहा था। दोनों के देह शोषण का शिकार युवती गर्भवती हो गई। वह अब डेढ साल की बच्ची की मॉं है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से दोनों आरोपी सुनील व विकास को गिरतार कर युवती को बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *