ग्वालियर। बिना परमिट के चल रही बसों पर आज परिवहन विभाग ने बस स्टैण्ड पर कार्यवाही करते हुये कई वाहनों को जब्त किया है।
भू-माफिया के बाद अब परिवहन माफिया के खिलाफ प्रदेश सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। अवैध बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने बुधवार को सरकारी बस स्टैण्ड पर कार्यवाही शुरू की। आरटीओ ने जैसे ही छापेमारी की तो ड्राइवर मौके पर बसों को छोड़कर फरार हो गये। परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैण्ड पर की गई कार्रवाई के दौरान जो बस चालक अपनी बसों को छोड़कर भाग गये ।इन वाहनों को जब्त करने के लिये परिवहन अधिकारियों ने यातायात पुलिस की मदद से क्रेन से परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया। आरटीओ एम पी सिंह का कहना है कि इन बसों के संचालकों से लगभग 1 करोड़ रूपये का जुर्माना वसूल किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *