इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 317 नए मामले आने के बाद यहां एक्टिव केस की संख्या 2066 तक जा पहुंची है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में 4416 संदेहियों की जांच किये जाने के साथ अब तक कुल 882389 कोरोना के सेम्पल जांचे जा चुके है। इनमें सामने आए 63827 संक्रमितों में से उपचार के बाद 60817 को स्वस्थ करार दिया गया है। 944 संक्रमित उपचार के दौरान दम तोड़ चुके है। कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में आज रात दस बजे से सोमवार सुबह 6 तक कर्फ्यू लगाए जाने के निर्देश जारी किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *