ग्वालियर । कलेक्टर अनुराग चौधरी पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने सिटी सेंटर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पटेल नगर में रखें एक सांची मिल्क पार्लर पर बीड़ी सिगरेट एवं गुटखा आदि बिकता हुआ पाए जाने पर उक्त सामग्री की संबंधित दुकानदार से ही होली जलवाई तथा दुकानदार पर दस हजार का जुर्माना लगाकर भविष्य में इस प्रकार की सामग्री विक्रय ना करने के निर्देश दिए इसके साथ ही दुकान से बड़ी संख्या में पानी के पाउच भी जप्त किए गए स इसके साथ ही सिटी सेंटर क्षेत्र में तिकोनिया पार्क का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।

कलेक्टर चौधरी सहित अन्य सभी अधिकारियों ने पूर्व में किए गए निरीक्षण के स्थानों पर भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए निंबाजी की खोह में स्थित रामजानकी मंदिर परिसर के मैदान का निरीक्षण कर तेजी से कार्य करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए तथा जनक गंज कलारी एवं थाने के पास भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया ।

इसके साथ ही बस स्टैंड पर भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बस स्टैंड पर एक नाश्ते की दुकान पर निरीक्षण के दौरान बाहर गंदगी पाई गई जिसको लेकर दुकानदार के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए निर्देश दिए कि यदि भविष्य में भी गंदगी पाई गई तो उसकी दुकान बंद कर दी जाएगी स इसके साथ ही अन्य कई स्थानों पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने एवं अन्य आवश्यक निर्देश कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा दिए गए ।
रेत की ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त

कलेक्टर अनुराग चौधरी ने शहर भ्रमण के दौरान नदी गेट पर रेत की ट्रेक्टर ट्रॉली को रोककर जानकारी प्राप्त की। ट्रेक्टर संचालक के पास कोई वैधानिक कागज एवं रॉयल्टी न पाए जाने पर तत्काल ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर इंदरगंज थाने पर खड़ी करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ महिप तेजस्वी, एसडीएम प्रदीप तोमर, अपर आयुक्त नगर निगम दिनेश शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *