Mijajilal jain(Swatantr Patrakar)

दमोह। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर प्रदेश का विकास नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए आज कहा उनके पंद्रह महीने के कार्यकाल में प्रदेश का विकास कार्य ठप हो गया था, जिसे भाजपा की सरकार आने के बाद शुरू किया गया।

चौहान ने यहां भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह द्वारा नामांकन जमा किए जाने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया, मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, डॉ. प्रभुराम चौधरी, भारत सिंह कुशवाह, बृजेन्द्र सिंह यादव एवं पार्टी प्रत्याशी राहुल सिंह ने भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला था। हम चाहते तो उनकी सरकार तब भी नहीं बनती। लेकिन उनके पास हमसे 2-4 सीटें ज्यादा थीं। हमने जनमत का आदर किया और सरकार नहीं बनाई। उम्मीद थी 15 साल बाद कांग्रेस लौटी है, कुछ बेहतर काम करेगी। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने 15 महीनों में प्रदेश का विकास ठप्प हो गया। जनकल्याण की योजनाएं बंद कर दी गयीं।

चौहान ने कहा कि सरकार-सरकार में फर्क होता है। वो कहते थे पैसा नहीं है, मैं कहता हूं विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार बताए कि उसने यहां विकास का कौन सा काम किया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय से लगाकर कांग्रेस सरकार के 50 सालों तक दमोह जिले में सिर्फ 12 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होती थी। भाजपा की सरकारों ने 152 परियोजनाएं पूरी कीं और अब यहां 52 हजार हैक्टेयर में सिंचाई होती है। जिन परियोजनाओं का काम चालू है, उनके पूरा होने पर 70 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होने लगेगी।

सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया और कहा कि आज भाजपा विकास का पर्याय बनकर खड़ी है। 15 महीनों में कांग्रेस की सरकार ने गरीब जनता के अधिकार छीन लिये थे। भाजपा की सरकार द्वारा किये गये विकास को अवरुद्ध करने का काम किया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के प्रयासों से केन-बेतवा परियोजना की सौगात बुंदेलखण्ड को मिली है।

शर्मा ने कहा कि आज अकेले राहुल सिंह नहीं बल्कि स्थानीय नेताओं के साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा कि चौहान ने सारे मध्यप्रदेश को एक सूत्र में बांधकर प्रदेश के कोने-कोन का विकास किया। शर्मा ने कहा कि आज राहुल सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। आज दमोह के नौजवानों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री चौहान एवं स्थानीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में बूथ-बूथ पर चुनाव जीतने का संकल्प लेना है।

सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कहा कि दमोह विधानसभा उपचुनाव सिर्फ विकास का चुनाव है। इस क्षेत्र के विकास को लेकर हमारी सरकार ने कई सौगातें देने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने क्षेत्र के विकास लिए कुछ नही किया। उन्होंने जनता से अपील की कि क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी प्रत्याशी राहुल सिंह को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर निचले कार्यकर्ता तक भाषा की मर्यादा को तारतार करने का काम कर रहे हैं। उन्होने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि यह चुनाव पार्टी प्रत्याशी नहीं, बल्कि भाजपा लड़ रही है, इसलिए भारी मतो से पार्टी प्रत्याशी को जिताएं।

इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानन्द, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, रामखिलावन पटेल, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता रामकृष्ण कुसमरिया, सांसद केपी यादव, गणेश सिंह, राजबहादुर सिंह, प्रभुदयाल पटेल, ललिता यादव, लता वानखेड़े, धर्मेन्द्र सिंह लोधी, विधायक प्रद्युम्न लोधी, प्रणय पाण्डे, सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *